फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 10th 12th Exam 2021 : Rajasthan Govt will take decision today on Board Exam Cancellations

राजस्थान बोर्ड : निरस्त हो सकती हैं आरबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, आज होगा अंतिम फैसला

Wed, 02 Jun 2021 10:15 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 10:15 AM IST
सार

राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय को लेकर बुधवार, 02 जून को मंत्री परिषद की बैठक शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास पर होनी है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को निरस्त करने तथा मूल्यांकन के नियम तय करने को लेकर विचार - विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
RBSE 10th 12th Exam 2021 : Rajasthan Govt will take decision today on Board Exam Cancellations
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर मंडराये संशय के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के निरस्त किए जाने का निर्णय किया गया था। इस फैसले के बाद कई राज्यों में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दोबारा मंथन शुरू हो गया है। राज्यों में भी इम्तिहान रद्द करने की मांग अब फिर से जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में राजस्थान में भी आवाज उठाई जा रही है। राज्य में पूर्व में स्थगित की गईं 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर फिलहाल कोई नया निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, इस संबंध में बुधवार, 02 जून को अंतिम निर्णय हो सकता है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  CBSE News: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, पीएम मोदी ने कहा- छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
विज्ञापन


राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय को लेकर बुधवार, 02 जून को अहम बैठक होनी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चानुसार बुधवार को कैबिनेट की बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा। परीक्षाओं पर निर्णय के संबंध में मंत्री परिषद की बैठक बुधवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास पर होनी है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को निरस्त करने तथा मूल्यांकन के नियम तय करने को लेकर विचार - विमर्श किया जाएगा। मंत्रियों को इस बैठक में आने का नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : सीबीएसई 12वीं बोर्ड: संतुष्ट न होने पर दे सकते हैं परीक्षा, ऐसे तैयार होगा अंतिम परिणाम, पढ़िए पूरी खबर  

बता दें कि राजस्थान की सत्ता में कांग्रेस काबिज है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। वहीं, उधर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा स्वयं लगातार परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रही थीं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भी परीक्षाएं रद्द करने के लिए पत्र लिखा था। ऐसे में कांग्रेस शासित राज्य में परीक्षाओं को निरस्त किया जाना निश्चित है।

यह भी पढ़ें : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द: विद्यार्थियों में खुशी की लहर, फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर उत्सव शुरू

बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री डोटासरा ने मंगलवार शाम को इसी संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर चर्चा की है। इस दौरान परीक्षाओं को रद्द करने पर सहमति बन चुकी है। लेकिन आधिकारिक तौर पर अंतिम निर्णय बुधवार शाम की मंत्री परिषद की बैठक में लिया जाएगा। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि इसी बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट 2021 और अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी निर्णय किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें :  ISC 12th Board Exam 2021 cancelled: सीबीएसई के बाद आईएससी बोर्ड ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा

कोरोना महामारी के दौरान परीक्षाओं के आयोजन का लाखों अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार की बैठक में यही कहा था कि छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे भय और तनाव के माहौल में हमारे युवाओं को परीक्षाओं में बैठने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि देश भर में कोविड-19 महामारी की स्थिति लगातर बदल रही है। हालांकि, देश में नए मामलों की संख्या कम हो रही है और कुछ राज्य प्रभावी सूक्ष्म-नियंत्रण के माध्यम से स्थिति का प्रबंधन कर रहे हैं, कुछ राज्यों ने अभी भी तालाबंदी का विकल्प चुना है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर छात्र, अभिभावक और शिक्षक स्वाभाविक रूप से चिंतित हैं। 


यह भी पढ़ें : मासूमों को सहारा : कोरोना से अनाथ बच्चों की मदद करेंगी सरकारें, जानिए किस राज्य में क्या-क्या मिलेगा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed