{"_id":"605321158ebc3ee61d7ceca1","slug":"board-exam-2021-amar-ujala-launch-special-crash-course-for-up-board-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exam 2021: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला ने लॉन्च की शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Board Exam 2021: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला ने लॉन्च की शानदार प्रस्तुति
Thu, 18 Mar 2021 03:15 PM IST
देवेश शर्मा
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 18 Mar 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सर पर हैं और तैयारी जोरों पर। ऐसे में छात्रों पर परीक्षाओं की तैयारी को लेकर दबाव होना लाजमी है। अक्सर बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही छात्र अपना कॉन्फिडेंस खोने लगते हैं और अपनी तैयारी को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अमर उजाला ने अपनी सफलता इनिशिएटिव द्वारा यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए एक स्पेशल क्रैश कोर्स तैयार किया है। जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस कड़ी में सफलता ने यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एक मोटिवेशनल वीडियो लॉन्च किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड क्रैश कोर्स कैंपेन सॉन्ग- ''सफलता से सफलता की नई मंज़िल को पाना है''
विज्ञापन
इस गाने को लिखा है आलोक श्रीवास्तव ने और म्यूजिक दिया है दुष्यंत ने साथ ही आवाज का जादू बिखेरा है सुप्रसिद्ध गायक शान ने। अगर आप भी इस मोटिवेशनल वीडियो को देखना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.youtube.com/watch?v=PSfz5FmIrqY पर क्लिक करें।
विज्ञापन
क्या है यूपी बोर्ड क्रैश कोर्स?
सफलता, जो कि अमर उजाला फाउंडेशन का इनिशिएटिव है, एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म है, जिसने यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए 45 दिनों का एक क्रैश कोर्स तैयार किया है। यह कोर्स यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एकदम निःशुल्क है। इस क्रैश कोर्स में आपको लाइव क्लासेस के माध्यम से अनुभवी शिक्षकों द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
तो देर किस बात की? अगर आप भी अपनी तैयारी को और प्रखर बनाना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अभी इस ऐप को डाउनलोड कर लें या इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp पर क्लिक करके अपने फोन पर सफलता ऐप इंस्टॉल कर, खुद को इस क्रैश कोर्स के लिए रजिस्टर करें।
कमेंट
कमेंट X