फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BJP demands closure of schools up to Class 5 to protect kids from air pollution

Delhi: बच्चों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए पांचवीं तक के स्कूल बंद करे दिल्ली सरकार, भाजपा ने की आप से मांग

Wed, 13 Nov 2024 04:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए भाजपा ने दिल्ली सरकार से कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश देने की मांग की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह 9 बजे के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 था।
 

विज्ञापन
BJP demands closure of schools up to Class 5 to protect kids from air pollution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Delhi School Closed: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम का पहला घना कोहरा देखने को मिला। ऐसे में भाजपा ने दिल्ली सरकार से वायु प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश देने की मांग की है। साथ ही इस मुद्दे पर आप पर निशाना साधते हुए दावा किया कि शहर गैस चैंबर बन गया है।

विज्ञापन

366 रहा एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम का पहला घना कोहरा छाया रहा और हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह 9 बजे के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में आप सरकार को बच्चों को खतरनाक वायु गुणवत्ता से बचाने के लिए कक्षा पांच तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद कर देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम 10 का स्तर 1,000 पार: सचदेवा का दावा

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने में "पूरी तरह विफल" रही है और दावा किया कि पीएम 2.5 का स्तर 400 को पार कर गया है और पीएम 10 का स्तर 1,000 को पार कर गया है।

उन्होंने कहा, "दिल्ली एक गैस चैंबर बन गई है, जहां हर कोई खांस रहा है और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहा है।" 

विज्ञापन

दवाई वितरित करने की व्यवस्था करे सरकार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वायु प्रदूषण के सबसे बड़े शिकार बच्चे और बुजुर्ग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से निपटने के लिए कोई सरकारी क्लीनिक नहीं है, जहां दवाइयां दी जा रही हों। सचदेवा ने मांग की कि लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए दवाइयां वितरित करने की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed