Bihar STET 2024: बिहार एसटीईटी पंजीकरण की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
Bihar STET 2024: बिहार बोर्ड ने बिहार एसटीईटी परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 02 जनवरी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar STET 2024 Application Form Date: बिहार बोर्ड ने बिहार एसटीईटी परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया है। बोर्ड ने अचानक से आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bsebstet2024.com पर जाकर 07 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवदेन की अंतिम तिथि 02 जनवरी थी।
समयसीमा को इसलिए बढ़ाया गया, क्योंकि पोर्टल बंद होने के कारण बहुत सारे उम्मीदवार आवेदन से वंचित रह गए थे। विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा बीएसएसटीईटी के लिए अब 7 जनवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकता है।
समय-समय पर करते रहें ट्राई
यदि पोर्टल अभी भी सही नहीं चलता है तो समय-समय पर ट्राई करते रहें इसे कुछ देर में सही कर दिया जाएगा। इससे पहले बिहार बोर्ड ने एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 06 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे, इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बढ़ाई गई है।
एसटीईटी एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसमें सुधार का मौका मिलेगा। बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन कर सकेंगे। यदि किसी को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता है तो इसका एक कारण शुल्क जमा न होना है।
कमेंट
कमेंट X