{"_id":"5e062b0f8ebc3e87ae37eafe","slug":"bihar-police-constable-2019-for-11880-posts-admit-card-released-link-will-be-activated-30-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस कांस्टेबल 2019 : एडमिट कार्ड जारी, 11880 पदों के लिए होगी भर्ती, यहां देखें कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार पुलिस कांस्टेबल 2019 : एडमिट कार्ड जारी, 11880 पदों के लिए होगी भर्ती, यहां देखें कार्यक्रम
Mon, 30 Dec 2019 05:55 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 30 Dec 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने सिपाही के 11,880 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके लिए लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 12 और 20 जनवरी 2020 को किया जा रहा है।
विज्ञापन
आप अपना एडमिट कार्ड सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ऑफिशल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी आवेदक को एडमिट कार्ड डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। आवेदक को अपना एडमिट कार्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। दोनों ही शिफ्ट में आवेदकों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा।
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी किसी कारणवश वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, वे छह और सात जनवरी को सुबह 10.00 बजे से शाम पांच बजे तक केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना 800001 स्थित कार्यालय से डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र की पावती की छाया प्रति एवं एक वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र के साथ केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के उपरोक्त कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपने खर्च पर डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए 11,880 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।- CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर लॉगिन करें।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन से संबंधित जानकारी दर्ज करना होगा।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी रख लें।
बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X