फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Madarsa Board result 2024 out at bsmeb.org; Direct link here to check

Bihar Madarsa Board Result 2024: बिहार मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक

Thu, 14 Mar 2024 11:46 AM IST
Kripa Arora कृपा अरोड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:46 AM IST
सार

Bihar Madarsa Board Result 2024 Out: बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने वस्तानिया, फौक्वानिया और मौलवी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar Madarsa Board result 2024 out at bsmeb.org; Direct link here to check
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) - फोटो : Social Media

विस्तार

Bihar Madarsa Board Result 2024: बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) ने वस्तानिया, फौक्वानिया और मौलवी परीक्षाओं के लिए बिहार मदरसा बोर्ड परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर बिहार मदरसा बोर्ड परिणाम 2024 ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। मदरसा परिणाम में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, अंक और योग्यता स्थिति विवरण शामिल होंगे।

विज्ञापन

बिहार मदरसा रिजल्ट की मार्कशीट अभी अस्थाई है। अगर कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वे कॉपी की दुबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन प्रक्रिया के बाद फिर से फाइनल मार्कशीट जारी की जाएगी।

आपको बता दें कि मौलवी की परीक्षा चार संकाय इस्लामियात, मौलवी कला, मौलवी कॉमर्स, मौलवी विज्ञान में आयोजित की जाती है। इस्लामियात में कुल 5,894 उम्मीदवार शामिल हुए. इनमें फर्स्ट डिवीजन से 3,308 उम्मीदवार, सेकंड डिवीजन से 2315 उम्मीदवार और थर्ड डिवीजन से सिर्फ 12 उम्मीदवार ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

कैसे करें बिहार मदरसा बोर्ड के परिणाम को चेक? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsmebpatna.com पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर मौजूद वास्तानिया रिजल्ट, फौकानिया रिजल्ट या मौलवी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां अपना रोल नंबर और रोल कोड नंबर सबमिट करें।
  • उम्मीदवार का रिजल्ट सामने स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • उसे डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed