Bihar ITICAT Counselling 2024: बिहार आईटीआई काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी, जानें आगे की प्रक्रिया
Bihar ITICAT 2024 Seat Allotment: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार आईटीआई प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे आगे की प्रक्रिया और कार्यक्रम जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar ITICAT 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2024) काउंसलिंग के राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in. पर जाकर बिहार आईटीआई सीएटी काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
17 अगस्त तक करने होंगे ये काम
आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 17 अगस्त तक बिहार काउंसलिंग के पहले राउंड का आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया भी 17 अगस्त तक निर्धारित है।
राउंड 2 सीट आवंटन 25 अगस्त को
बिहार आईटीआई काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम 25 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 25 अगस्त से 2 सितंबर तक राउंड 2 के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से 2 सितंबर तक निर्धारित है।
काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार आईटीआईसीएटी 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे -
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- एडमिट कार्ड
- रैंक कार्ड
- अधिवास प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- फोटो पहचान प्रमाण- आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
- काउंसलिंग कॉल लेटर
कमेंट
कमेंट X