फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Education Project Council to teach students of Class 8-12 via All India Radio

कोरोना वायरस: बिहार में रेडियो से पढ़ेंगे आठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी

Sat, 04 Apr 2020 04:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Apr 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar Education Project Council to teach students of Class 8-12 via All India Radio
विद्यार्थी - फोटो : file photo

बिहार में आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी रेडियो के जरिए अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। यहां कुछ दिनों में आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक पाठ्यक्रम रेडियो के जरिए शुरू कराया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस बात की घोषणा की है। परिषद का कहना है कि  लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद विद्यार्थी आने वाले दिनों में रेडियो के जरिए अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू किया जा सके।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं और परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं। ऐसे में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का कहना है कि आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी रेडियो के जरिए अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करेंगे।

विज्ञापन


बीईपीसी के निदेशक संजय सिंह का कहना है कि परिषद ने इसके लिए यूनीसेफ के साथ गठबंधन किया है। यूनीसेफ ही इसके लिए कंटेंट विकसित करेगा। रेडियो के जरिए पढ़ाई के लिए विषयवार और कक्षावार अध्ययन सामग्री तैयार की जाएगी। ऑल इंडिया रेडियो के जरिए इस तैयार कंटेंट (अध्ययन सामग्री) को ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। रेडियो की वजह से ग्रामीण और शहरी छात्रों को अध्ययन सामग्री का फायदा होगा। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार शिक्षा बोर्ड पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed