फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar DElEd Result: Bihar board DLED 2018-20 and 2019-21 results released, check your results here

Bihar DElEd Result : बिहार डीएलएड 2018-20 और 2019-21 के परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

Thu, 04 Feb 2021 07:36 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 04 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bihar DElEd Result: Bihar board DLED 2018-20 and 2019-21 results released, check your results here
Result - फोटो : social media

Bihar DElEd Result : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी कि डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा और 2018-20 शैक्षणिक सत्र के लिए दूसरे वर्ष की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। यहां रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में हैं यह अमेरिकी पत्रकार, पाकिस्तान भी टेंशन में, जानिए क्या है मामला
विज्ञापन


बता दें कि पहले सत्र में कुल 22,526 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। जबकि दूसरे सत्र में 19,742 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। पहले वर्ष के लिए लिखित परीक्षा 02 से 08 दिसंबर, 2020 और दूसरे वर्ष की परीक्षा 10 से 14 दिसंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। परिणाम संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


(डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के लिए यहां करें क्लिक)  

कैसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं
  • रिजल्ट सेक्शन में जाकर "DElEd" लिंक पर क्लिक करें
  • अब रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें
  • रिजल्ट आपके सामने होगा
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें
यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
 

इस बीच, बीएसईबी 13,50,233 छात्रों के लिए बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित कर रहा है। जबकि अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मई, 2021 तक स्थगित कर दी हैं। हालांकि, परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल की सावधानियों का ध्यान रखा जा रहा है। बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1,473  की गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी तक चलेंगी। 
यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed