Bihar DELED Admit Card: बिहार DELED परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें, पढ़ें अहम निर्देश
Bihar DELED Exam 2022 Admit Card Released: बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Bihar DElEd) का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर, 2022 तक किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar DELED Exam 2022 Admit Card Released: बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Bihar DElEd) का आयोजन 14 सितंबर, 2022 से 20 सितंबर, 2022 तक कर रहा है। उसी के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
बिहार DELED परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय हो गया है। आपको अपने लैपटॉप/मोबाइल की स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखाई देने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और प्रवेश पत्र के लिए पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा के दिन किसी भी विसंगति या तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए।
बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। बिहार DElEd परीक्षा 2022 तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। यह सुबह 08 बजे शुरू होगा और शाम 6.30 बजे समाप्त होगा। किसी भी देरी से बचने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा के दिन, सभी के लिए एक वैध फोटो आईडी के साथ प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है।
Bihar DELED 2022 Exam Timing
-
पहली पाली की परीक्षा : सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक -
दूसरी पाली की परीक्षा : दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक -
तीसरी पाली की परीक्षा : शाम 04 बजे से शाम 6.30 बजे तक
Bihar DELED 2022 Exam एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर डाउनलोड बिहार डीईएलएड एडमिट कार्ड 2022 के विकल्प पर क्लिक करें। -
इसके बाद संबंधित लॉग इन फील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें। -
अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सेव और डाउनलोड पर क्लिक करें। -
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति संभाल कर रखें। -
Bihar DELED परीक्षा 14 सितंबर, 2022 से निर्धारित है। किसी भी अपडेट के लिए, वेबसाइट देखते हैं।
कमेंट
कमेंट X