Bihar DElEd Entrance Exam 2025: बिहार डीएलएड के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत इस लिंक से भर दें फॉर्म
Bihar DElEd Entrance Exam: बीएसईबी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Bihar DElEd Entrance Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (deledbihar.com) के माध्यम से 7 फरवरी, 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीएसईबी ने 11 जनवरी को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की, जिसकी मूल समय सीमा 22 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 27 जनवरी कर दिया गया। इसके बाद दोबारा समिति ने आवेदन की तिथि 7 परवरी तक बढ़ी दी।
पात्रता मानदंड
जिन लोगों ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, जो अभ्यर्थी इस वर्ष कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा देंगे, वे भी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
डीएलएड प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 17 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। बिहार डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बिहार के कॉलेजों में डीएलएड कार्यक्रम में प्रवेश मिलता है।
परीक्षा पैटर्न
बीएसईबी डीएलएड परीक्षा में 120 अंकों के 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक होगा। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क से प्रश्न होंगे।ऐसे करें आवेदन
- पहले बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण कराने के लिए बुनियादी विवरण और संपर्क जानकारी दर्ज करें।
- अब अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अपना आवेदन पत्र जमा कर दें।
कमेंट
कमेंट X