{"_id":"66bb4fbada32f0d35a00dc7e","slug":"bihar-deled-counselling-2024-round-3-selection-list-today-at-deledbihar-com-register-by-august-20-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar DELED Counselling: जारी होने वाली है बिहार डीएलएड काउंसलिंग राउंड-3 की चयन सूची, जानें आगे का कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar DELED Counselling: जारी होने वाली है बिहार डीएलएड काउंसलिंग राउंड-3 की चयन सूची, जानें आगे का कार्यक्रम
Tue, 13 Aug 2024 06:06 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:06 PM IST
सार
Bihar DELED Counselling: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज डीएलएड राउंड 3 काउंसलिंग के लिए चयन सूची जारी करने वाला है। बोर्ड किसी भी समय चयन सूची वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है। उम्मीदवार आगे का कार्यक्रम नीचे जान सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar DELED Counselling 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज, 13 अगस्त को बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) राउंड 3 काउंसलिंग के लिए चयन सूची जारी करने वाला है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com. के माध्यम से बिहार डीएलएड चयन सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "चूंकि कुछ प्रशिक्षण संस्थानों में आवंटित आवेदकों के नामांकन न होने के कारण कुछ सीटें खाली रह गई हैं, इसलिए सरकारी संस्थानों में नामांकन के लिए तीसरी चयन सूची तैयार की गई है और इसे योग्यता-सह-विकल्प के आधार पर जारी किया जाना है।"
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड 14 अगस्त को चयनित अभ्यर्थियों के लिए सूचना पत्र जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों को तीसरे चरण में नामांकन के लिए प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया जाएगा, उन्हें 20 अगस्त तक अपना नामांकन पूरा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को उनके बिहार DELED अंकों और रैंकिंग के आधार पर कॉलेज और सीटें आवंटित की जाएंगी। सीटों का अंतिम आवंटन संबंधित संस्थानों द्वारा उनकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपडेट किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X