फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Competency Test 2025: Registration Deadline Extended for Phase 4 and 5

Bihar Sakshamata Pariksha: चौथी और पांचवी सक्षमता परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण

Sun, 20 Jul 2025 12:45 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 20 Jul 2025 12:45 PM IST
सार

Bihar Sakshamata Priksha 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने चौथी और पांचवीं सक्षमता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब शिक्षक अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Competency Test 2025: Registration Deadline Extended for Phase 4 and 5
- फोटो : freepik

विस्तार

Bihar Sakshamata Priksha: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए होने वाली सक्षमता परीक्षा 2025 (चतुर्थ और पंचम) को लेकर एक जरूरी जानकारी दी है। समिति ने चौथी और पांचवी सक्षमता परीक्षा अब अभ्यर्थी 22 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


अब इस परीक्षा के लिए आवेदन भरने और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले की तय तारीख पर आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है सक्षमता परीक्षा?

सक्षमता परीक्षा उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है जो स्थानीय निकायों (जैसे पंचायत, नगर परिषद आदि) के तहत कार्यरत हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और दक्षता मानकों को पूरा करते हैं।

कौन दे सकता है यह परीक्षा?

स्थानीय निकाय (पंचायत, नगर निकाय) के शिक्षक, जो बिहार में कार्यरत हैं। ऐसे शिक्षक जो शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) या CTET पास कर चुके हैं, लेकिन सक्षमता परीक्षा पास नहीं की है।
जिन शिक्षकों ने पिछली (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) सक्षमता परीक्षाओं में भाग नहीं लिया या सफल नहीं हो सके थे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर secondary.biharboardonline.com जाएं।
  • 'सक्षमता परीक्षा 2025 (चतुर्थ/पंचम)" लिंक पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध सक्षमता परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • OTP के जरिए मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, नियोजन इकाई, कार्यरत विद्यालय आदि सही-सही भरें।
  • नियोजन पत्र, TET/CTET प्रमाण पत्र आदि
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें
  • भुगतान सफल होने पर रसीद डाउनलोड करें।
  • अंत में भरे हुए आवेदन पत्र और फीस रसीद का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed