BBOSE Results: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने जून 2022 सत्र के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-bbose.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन दोनों परीक्षाओं में भाग लिया था वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bbose.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र कोड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, भरना होगा, जिसके बाद वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने जून 2022 सत्र की पहली परीक्षा 14 जुलाई से 08 अगस्त के बीच अलग- अलग परीक्षा केंद्रों पर कराई थी।
बता दें कि परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि उनकी आपत्ति सही पाई जाती है तो दोबारा से कॉपी की जांच की जाएगी। इसके लिए छात्रों के पास रिजल्ट घोषित होने के बाद 30 दिन का समय रहता है। इस समय सीमा के भीतर ही आप अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले bbose.org पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर दाएं तरफ जाएं जहां Result लिखा हुआ है।
- इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- यहां Result Of First Examination June 2022 पर क्लिक करना होगा, और क्रेडिंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा।
- अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट को सेव कर आप उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
इस बीच बोर्ड ने दिसंबर 2022 सत्र के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। बोर्ड ने दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। आवेदन पत्र 25 अक्तूबर तक उपलब्ध है।
बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन हर साल सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षाओं के लिए दो बार परीक्षा आयोजित कराता है। बिहार ओपन स्कूल बोर्ड पहली परीक्षा (जून सत्र) और दूसरी परीक्षा (दिसंबर सत्र) में आयोजित करता है।
कमेंट
कमेंट X