BSEB Matric Result 2022: बीएसईबी समेत इन चार वेबसाइट पर आसान स्टेप्स से देख सकेंगे 10वीं के नतीजे
BSEB Matric Result 2022: जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Matric Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज गुरुवार 31 मार्च, 2022 को बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दोपहर 3 बजे दसवीं कक्षा के परिणाम जारी करेंगे। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
BSEB Matric Result 2022: कैसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम?
जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि, कई बार एक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण छात्रों को परिणाम चेक करने में समस्या आती है। इसलिए बोर्ड ने केवल एक ही वेबसाइट के बजाय परिणाम चेक करने के लिए कई अन्य वेबसाइट भी जारी किया है। हम आपको इस खबर में नीचे इन्हीं वेबसाइट की सूची दे रहे हैं जहां आप जाकर अपने दसवीं कक्षा के परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
इन वेबसाइटों पर चेक करें परिणाम
- onlinebseb.in
- biharboardonline.com
- biharboard.online.in
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
- अब बिहार बोर्ड दसवीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
परिणाम से जुड़ी किसी भी समस्या के आने पर यहां संपर्क करें
- 0612 2230009
- info@biharboard.ac.in
- biharboard.ac.in/contact-us
कमेंट
कमेंट X