बिहार बोर्ड: पांच अप्रैल को साढ़े तीन बजे शिक्षा मंत्री जारी करेंगे 10वीं का परिणाम
- 10वीं की परीक्षा 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी
- 20 मार्च को 10वीं परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी गई थी
- 16.84 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है
- बिहार बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 26 मार्च को घोषित किया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसईबी बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के बेहद अहम खबर है। उनके इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने वाली हैं। बीएसईबी यानी बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम पांच अप्रैल, 2021 को दोपहर तीन बजे जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, पांच अप्रैल, 2021 को दोपहर साढ़े तीन बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा यानी 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी करेंगे।
बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड करने का कार्य भी पूरा हो गया है। संभवतया, इसी कारणवश बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन है। बता दें कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से रविवार को ट्विटर पर जानकारी दी गई कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल, 2021 को दोपहर साढ़े तीन बजे बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा जारी किया जाएगा।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 4, 2021
यहां देख सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नीचे दी गए वेबसाइट पर देख सकेंगे। ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने पर तकनीकी समस्या के कारण बोर्ड की वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult पर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 20 मार्च, 2021 को दसवीं परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी गई थी।
विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकेंगे
- biharboardonline.bihar.gov.in
- onlinebseb.in
- biharboardonline.com
- biharboard.online.in
16.84 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी
पिछले साल किसने किया था टॉप
बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पिछले साल हिमांशु राज ने टॉप किया था। उनके 500 में से 481 नंबर थे। हिमांशु को 96.20 फीसदी अंक मिले थे। शीर्ष 10 की सूची में 41 छात्र शामिल थे।
इंटर परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को आया था
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पांच अप्रैल, 2021 को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को पास होने के लिए 33 फीसदी नंबरों की जरूरत होती है। इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा यानी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 26 मार्च, 2021 को घोषित किया था। इसमें 78.04 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल हुए करीब 13.50 लाख छात्रों में से कुल 10 लाख 45 हजार 950 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
कमेंट
कमेंट X