फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Inter Admission 2025: Registration Begins, Apply by 21 September; Check Fee Details

BSEB: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 21 सितंबर तक करें सकेंगे आवेदन

Thu, 11 Sep 2025 08:05 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

BSEB Inter Admission 2025-27: बिहार बोर्ड ने इंटर (कक्षा 11) में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 21 सितंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। व्यावसायिक कोर्स का भी विकल्प उपलब्ध है।

विज्ञापन
Bihar Board Inter Admission 2025: Registration Begins, Apply by 21 September; Check Fee Details
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

Bihar Board Inter Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर (कक्षा 11) में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी है। सत्र 2025-27 में नामांकन कराने वाले इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्र 21 सितंबर 2025 तक पंजीकरण करवा लें, क्योंकि इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


विद्यालय के प्रधान biharboardexam.com पर जाकर पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करेंगे और छात्रों को इसकी दो प्रतियां उपलब्ध कराएंगे। विद्यार्थियों को फॉर्म सावधानीपूर्वक भरकर हस्ताक्षर करने होंगे, जिनमें से एक प्रति विद्यालय के प्रधान के पास जमा की जाएगी और दूसरी प्रति मुहर व हस्ताक्षर के साथ छात्र को दी जाएगी। यह प्रक्रिया नामांकन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया और अंतिम तिथियां

समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित सीटों के अनुसार नियमित और स्वतंत्र कोटि के योग्य छात्रों का ही नामांकन होगा। किसी भी तरह की गलती या त्रुटि की अनुमति बाद में नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • विद्यालय के प्रधान छात्र को दो प्रति में आवेदन फॉर्म देंगे।
  • छात्र द्वारा भरे गए और हस्ताक्षरित आवेदन फॉर्म की एक प्रति विद्यालय प्रधान के पास जमा होगी और दूसरी प्रति हस्ताक्षर व मुहर के साथ छात्र को दी जाएगी।
  • यदि किसी छात्र का शुल्क 21 सितंबर तक जमा हो जाता है, तो उसका ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2025 तक भरा जाएगा।
  • विलंब से पंजीकरण कराने वाले छात्र भी 24 सितंबर तक आवेदन पूरा कर सकेंगे।

व्यावसायिक कोर्स का भी मिलेगा विकल्प

बोर्ड ने जानकारी दी है कि विद्यार्थी पारंपरिक विषयों (विज्ञान, वाणिज्य, कला) के अलावा व्यावसायिक ट्रेड भी चुन सकते हैं। इसमें सुरक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम और आईटी जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।



इन व्यावसायिक कोर्स को विद्यार्थी अनिवार्य, ऐच्छिक या अतिरिक्त विषय के रूप में चुन सकते हैं। बोर्ड ने यह भी बताया कि इन विषयों की परीक्षा 2027 में अनिवार्य और अतिरिक्त विषय के तौर पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed