BSEB: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा इंटर डमी एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड; 21 नवंबर तक करना होगा ये काम
Bihar Board Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड ने इंटर का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी संबंधित छात्र नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में 21 नवंबर तक नीचे बताए विवरणों में सुधार भी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Inter 2nd Dummy Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड इंटर का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 2024 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाकर इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन तक करें सुधार
एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने समय सीमा से पहले परीक्षा फॉर्म जमा कर दिया है। दूसरा डमी एडमिट कार्ड में 21 नवंबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कराया जा सकता है। कक्षा 12 के छात्र जो अगले साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने नाम, माता-पिता के नाम और जन्म तिथि में सुधार कर सकेंगे।
स्कूल प्रमुख एडमिट कार्ड में बदलाव करने के लिए पंजीकरण संख्या और संबंधित दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए बोर्ड को एक पत्र भेजेंगे।
इनमें बदलाव के लिए चाहिए होगा अप्रूवल
इन विवरणों के अलावा, लिंग, धर्म, फोटो, हस्ताक्षर, विषय, जाति, विकलांगता, राष्ट्रीयता, आधार संख्या, वैवाहिक स्थिति या उम्मीदवार की श्रेणी सहित अन्य विवरणों को स्कूल प्रमुखों के अप्रूवल से ठीक किया जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर बिहार बोर्ड इंटर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2024 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X