फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Extends Inter Spot Admission Date for Session 2025-27 Till August 18; Check here

BSEB OFSS Admission: 11वीं-12वीं में दाखिले के लिए स्पॉट नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 18 अगस्त तक करें आवेदन

Mon, 11 Aug 2025 07:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

BSEB OFSS Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 11वीं और इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए स्पॉट नामांकन की तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त 2025 कर दी है। विद्यार्थी OFSS पोर्टल से नामांकन करा सकते हैं। यह मौका उन छात्रों के लिए है जो पहले नामांकन नहीं करा पाए थे।
 

विज्ञापन
Bihar Board Extends Inter Spot Admission Date for Session 2025-27 Till August 18; Check here
BSEB OFSS Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSEB OFSS Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए कक्षा 11वीं और इंटरमीडिएट में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। अब स्पॉट नामांकन (Spot Admission) की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त 2025 कर दी गई है। यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में लिया गया है ताकि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, उन्हें एक और मौका मिल सके।

विज्ञापन


पहले यह प्रक्रिया 4 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक तय थी, लेकिन अब बढ़ी हुई तिथि के साथ विद्यार्थी Online Facilitation System For Students (OFSS) के जरिए 18 अगस्त तक नामांकन करा सकेंगे।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

समिति के निर्देशानुसार, राज्य के सभी +2 एवं इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगाएंगे। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने पहले किसी कारणवश नामांकन नहीं कराया, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा, सीबीएसई, सीआईएससीई एवं अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र भी पात्र होंगे, बशर्ते उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया हो।

द्वितीय और तृतीय चयन सूची में चयनित लेकिन नामांकन न करा पाने वाले विद्यार्थी भी इस स्पॉट नामांकन में भाग ले सकेंगे। हालांकि, संबंधित संस्थान की अंतिम सूची में उनका नाम दर्ज होना आवश्यक होगा।
 

संस्थानों को 19 अगस्त तक करना होगा ये काम

ओएफएसएस पोर्टल पर नामांकन की अंतिम तिथि तक ऑनलाइन अपडेट अनिवार्य होगा। सभी संस्थानों को 19 अगस्त 2025 तक अपने यहां नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।



समिति ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट नामांकन की पूरी प्रक्रिया पहले जारी विज्ञापन संख्या-पीआर 173/2025 के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित संस्थान से संपर्क कर सकते हैं या बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed