फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Exams 2027 Class 10 registration deadline extended till 15 Sep; Check latest notice of BSEB

BSEB: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 03 Sep 2025 12:59 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 03 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

BSEB Board Exams: बिहार बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं के छात्रों का पंजीकरण करने के लिए एक और मौका दिया है। स्कूल प्रमुख 15 सितंबर तक छूटे हुए छात्रों का पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Board Exams 2027 Class 10 registration deadline extended till 15 Sep; Check latest notice of BSEB
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

BSEB Bihar Board Exams 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। स्कूलों को मैट्रिक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए अंतिम तिथि को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर छूटे हुए छात्रों को पंजीकरण जल्द से जल्द कर दें।

विज्ञापन

12 सितंबर तक किया जा सकता है शुल्क भुगतान

हालांकि, बीएसईबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 तय की गई है। 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण पत्र को छात्र, अभिभावक और विद्यालय प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित करने के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर अपलोड करना होगा। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि आवेदन पत्र भरते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार जमा करने के बाद किसी भी तरह का सुधार (correction) संभव नहीं होगा।

विज्ञापन

वैकल्पिक विषय भी शामिल

बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के लिए व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के अंतर्गत कई वैकल्पिक विषय शामिल किए हैं। इनमें सोशल सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल, रिटेल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम और IT/ITes ट्रेड शामिल हैं। बोर्ड ने जिला स्तर पर ऐसे स्कूलों की पहचान भी की है, जहां इन विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।

BSEB Registration: ऐसे करें पंजीकरण

छात्र या संबंधित स्कूल बीएसईबी मैट्रिक पंजीकरण पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • 'मैट्रिक पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ प्रदर्शित होगा।
  • बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ की जांच करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed