Bihar Board Exam 2022: बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश हुए जारी, इस तारीख तक छात्रों की होंगी परीक्षाएं
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं बोर्ड की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 तक करने का फैसला किया है। छात्र अपने घर के केंद्रों से ही परीक्षा दे सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन करवाने का निर्णय लिया है। लंबे समय से छात्रों की परीक्षाएं कोरोना महामारी के कारण आयोजित नहीं हो पा रही थीं। अब समिति ने राज्य के 12वीं बोर्ड की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा, 2022 का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 के दौरान किया जाएगा। छात्र अपने घर के केंद्रों से ही परीक्षा दे सकेंगे।
बीते कुछ दिनों से बिहार राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड द्वारा छात्रों की परीक्षाओं के आयोजन करवाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसलिए बोर्ड की तरफ से छात्रों के लिए सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को भी निर्धारित किया गया है। जिससे छात्र सुरक्षित माहौल के मद्देनजर परीक्षा को दे सकें। बोर्ड ने कुछ कोविड-19 के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जिसका छात्रों को पालन करना अनिवार्य है।
#BSEB pic.twitter.com/LwKKXE0jrm
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) January 9, 2022
परीक्षा में लाखों छात्र बैठेंगे
बिहार बोर्ड परीक्षा, 2022 में 9 लाख से ज्यादा छात्र बैठेंगे। जिसमें से विज्ञान के 5 लाख 57 हजार, आर्ट्स के 3 लाख और कॉमर्स के 50 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होने के कारण परीक्षा के आयोजन अलग-अलग चरणों में कराया जा रहा है। जिससे छात्र व राज्य के सभी स्कूल भी अपने स्तर पर बेहतर तैयार कर सकें और परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
इन दिशा-निर्देशों का छात्र करें पालन
बिहार में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बाद बिहार बोर्ड परीक्षा, 2022 के लिए इन दिशा-निर्देशों को जारी किया गया है।
- एक बार में दस से ज्यादा छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए लैब में नहीं जा सकेंगे।
- प्रत्येक छात्र को शारीरिक दूरी बनानी होगी।
- छात्र मुंह पर मास्क पहनेंगे। यह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है।
- मुंह पर मास्क पहनकर ही प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए लैब में पहुंचें और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले लैब को अच्छी तरीके से सैनिटाइज किया जाएगा।
- लैब में रखे सभी उपकरणों को अच्छी तरीके से साफ किया जाएगा।
- प्रत्येक छात्रों द्वारा लैब के उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए, उन्हें बेहतर ढंग से सैनिटाइज किया जाएगा। जिससे दूसरे छात्र सैनिटाइज किए गए उपकरण का उपयोग कर सकें।
कमेंट
कमेंट X