{"_id":"5dcfc5b98ebc3e54e406b195","slug":"bihar-board-exam-2020-crash-course-and-mock-test-for-10th-class-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exam 2020: 10वीं के छात्रों के लिए जल्द शुरू होगा क्रैश कोर्स, पूरी जानकारी है यहां ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Board Exam 2020: 10वीं के छात्रों के लिए जल्द शुरू होगा क्रैश कोर्स, पूरी जानकारी है यहां
Sat, 16 Nov 2019 03:40 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 16 Nov 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
bihar board exam 2020
- फोटो : file photo
बिहार बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2020 से पहले छात्रों की तैयारी के लिए क्रैश कोर्स शुरू करने जा रहा है। क्रैश कोर्स दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा। छात्रों को क्रैश कोर्स के साथ-साथ मॉक टेस्ट भी कराएं जाएंगे। यह क्रैश कोर्स बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इकोवेशन संस्थान के साथ मिलकर तैयार किया है। उन्नयन योजना के तहत अब क्रैश कोर्स सोमवार से शनिवार तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही हफ्ते में दो दिन बुधवार और शनिवार को मॉक टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : प्रदूषण पर बच्चे का निबंध वायरल, बताया 'दिल्ली का प्रमुख त्योहार'
विज्ञापन
मॉक टेस्ट वार्षिक परीक्षा के आधार पर ही लिया जाएगा। मॉक टेस्ट में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के बाद छात्र एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका की जांच करेंगे। मॉक टेस्ट की मदद से छात्र वार्षिक परीक्षा के लिए अपनी तैयारी का आंकलन कर पाएंगे। मॉक टेस्ट के लिए 15 प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। हर विषय के लिए मॉक टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : अयोध्या पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के ये जज कल हो रहे हैं रिटायर, एक टॉस ने बदल दी जिंदगी
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को पत्र लिखकर क्रैश कोर्स करवाने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि 7 से 11 नवंबर तक 10वीं के छात्रों के लिए सेंटअप परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अब बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने स्टडी लीव की जगह पर क्रैश कोर्स कराने का योजना बनाई हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X