Bihar Board Exam 12th Result 2024: बिहार बोर्ड कब जारी करेगा 12वी का रिजल्ट? पढ़िए क्या है लेटेस्ट अपडेट
Bihar Board Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है। बोर्ड की कोशिश है कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी कर दिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Exam 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के लिए बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो छात्र बोर्ड के कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आंसर-की के खिलाफ कल यानी 05 मार्च 2024 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
बाकी राज्यों में जहां अभी बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं या आंसर की जारी की गई है, वहीं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है।
होली के आसपास आ सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट
माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड मार्च 2024 में होली के आसपास या उससे पहले कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। इस वर्ष होली 25 मार्च को मनाई जाएगी, ऐसे में रिजल्ट 20 मार्च से 24 मार्च के बीच जारी होने की संभावना नजर आ रही है।
हालांकि, बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट की तारीखों के बारे में जल्द ही बोर्ड अधिकारियों द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है।
जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की इंटरमीडिएट परीक्षा इस वर्ष दी है, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके परिणाम देख सकेंगे, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है की वे अपने रोल नंबर को याद रखें या संभाल कर रखें।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बहुत तेजी से चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है, ताकि रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाइश न बचें और जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा हो सके। बता दें, बोर्ड ने पिछले वर्ष परीक्षा समाप्ति के बाद 21 दिनों भीतर परीक्षा का परिणाम जारी किया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल भी परिणाम जल्दी घोषित हो सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X