Bihar Board: बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम; देखें डेटशीट
Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। छात्र नीचे पूरे डेटशीट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। इसके अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 11 की परीक्षा 2025 17 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 9 की परीक्षा 2025 20 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी स्टूडेंट्स के साथ साझा की। छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आधिकारिक डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि बिहार में 11वीं कक्षा की परीक्षा 17 से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगी। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होंगे। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगा जबकि दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5:25 तक आयोजित होगा। वहीं, कक्षा 9 की परीक्षाएं भी दो सत्रों में होंगी– पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक।
माह मार्च, 2025 में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/G0zWbOJLE6
विज्ञापन विज्ञापन— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 10, 2025
Bihar Board Class 11th Exam: मुख्य विषयों की परीक्षा तिथियां
| परीक्षा तिथि | संकाय | प्रथम पाली (सुबह) | संकाय | द्वितीय पाली (दोपहर) |
| 17 मार्च 2025 | विज्ञान | भौतिकी (Physics) | कला | राजनीतिक विज्ञान (Political Science) |
| कला | दर्शनशास्त्र (Philosophy) | वाणिज्य | लेखा (Accountancy) | |
| वाणिज्य | उद्यमिता (Entrepreneurship) | विज्ञान | रसायन विज्ञान (Chemistry) | |
| 18 मार्च 2025 | विज्ञान | गणित (Mathematics) | कला | भूगोल (Geography) |
| कला | गणित (Mathematics) | विज्ञान | जीवविज्ञान (Biology) | |
| 19 मार्च 2025 | सभी | अंग्रेजी (English) | सभी | भाषाएं (Languages) |
| 20 मार्च 2025 | सभी | व्यावसायिक विषय (Vocational Subjects) | सभी | द्वितीय भाषा के रूप में चुनी गई भाषाएँ |
| विज्ञान, वाणिज्य | कंप्यूटर विज्ञान, मल्टीमीडिया, वेबटेक | - | - | |
| कला | कंप्यूटर विज्ञान, मल्टीमीडिया, वेबटेक, योग और शारीरिक शिक्षा | - | - | |
| 21 मार्च 2025 | विज्ञान | कृषि विज्ञान (Agriculture) | कला | मनोविज्ञान (Psychology) |
| वाणिज्य, कला | अर्थशास्त्र (Economics) | - | - | |
| 24 मार्च 2025 | कला | समाजशास्त्र (Sociology) | कला | संगीत (Music) |
| 25 मार्च 2025 | कला | इतिहास (History) | कला | गृह विज्ञान (Home Science) |
बिहार बोर्ड 9वीं परीक्षा 2025: परीक्षा तिथियां
| परीक्षा तिथि | प्रथम पाली (सुबह) | द्वितीय पाली (दोपहर) |
|---|---|---|
| 20 मार्च 2025 | हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली (सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक) | सामाजिक विज्ञान (दोपहर 2:00 से 4:45 बजे तक) |
| 21 मार्च 2025 | गणित (सुबह 9:30 से 12:15 बजे तक) दृष्टिहीन छात्रों के लिए गृह विज्ञान (सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक) | अंग्रेजी (दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक) |
| 24 मार्च 2025 | द्वितीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी, भोजपुरी) (सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक) | विज्ञान (दोपहर 2:00 से 4:45 बजे तक) दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (दोपहर 2:00 से 4:45 बजे तक) |
| 25 मार्च 2025 | वैकल्पिक विषय | वैकल्पिक विषय |
कमेंट
कमेंट X