फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Class 9th and 11th exam schedule released, exam will start from March 17; See datesheet

Bihar Board: बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम; देखें डेटशीट

Mon, 10 Mar 2025 12:27 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 10 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। छात्र नीचे पूरे डेटशीट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Board Class 9th and 11th exam schedule released, exam will start from March 17; See datesheet
BSEB Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

Bihar Board Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 9वीं और 11वीं  की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। इसके अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 11 की परीक्षा 2025 17 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 9 की परीक्षा 2025 20 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी स्टूडेंट्स के साथ साझा की। छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आधिकारिक डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि बिहार में 11वीं कक्षा की परीक्षा 17 से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगी। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होंगे। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगा जबकि दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5:25 तक आयोजित होगा। वहीं, कक्षा 9 की परीक्षाएं भी दो सत्रों में होंगी– पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक।

विज्ञापन

 

Bihar Board Class 11th Exam: मुख्य विषयों की परीक्षा तिथियां

परीक्षा तिथि संकाय प्रथम पाली (सुबह) संकाय द्वितीय पाली (दोपहर)
17 मार्च 2025 विज्ञान भौतिकी (Physics) कला राजनीतिक विज्ञान (Political Science)
  कला दर्शनशास्त्र (Philosophy) वाणिज्य लेखा (Accountancy)
  वाणिज्य उद्यमिता (Entrepreneurship) विज्ञान रसायन विज्ञान (Chemistry)
18 मार्च 2025 विज्ञान गणित (Mathematics) कला भूगोल (Geography)
  कला गणित (Mathematics) विज्ञान जीवविज्ञान (Biology)
19 मार्च 2025 सभी अंग्रेजी (English) सभी भाषाएं (Languages)
20 मार्च 2025 सभी व्यावसायिक विषय (Vocational Subjects) सभी द्वितीय भाषा के रूप में चुनी गई भाषाएँ
  विज्ञान, वाणिज्य कंप्यूटर विज्ञान, मल्टीमीडिया, वेबटेक - -
  कला कंप्यूटर विज्ञान, मल्टीमीडिया, वेबटेक, योग और शारीरिक शिक्षा  - -
21 मार्च 2025 विज्ञान कृषि विज्ञान (Agriculture) कला मनोविज्ञान (Psychology)
  वाणिज्य, कला अर्थशास्त्र (Economics) - -
24 मार्च 2025 कला समाजशास्त्र (Sociology) कला संगीत (Music)
25 मार्च 2025 कला इतिहास (History) कला गृह विज्ञान (Home Science)

बिहार बोर्ड 9वीं परीक्षा 2025:  परीक्षा तिथियां

परीक्षा तिथि प्रथम पाली (सुबह) द्वितीय पाली (दोपहर)
20 मार्च 2025 हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली (सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक) सामाजिक विज्ञान (दोपहर 2:00 से 4:45 बजे तक)
21 मार्च 2025 गणित (सुबह 9:30 से 12:15 बजे तक) दृष्टिहीन छात्रों के लिए गृह विज्ञान (सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक) अंग्रेजी (दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक)
24 मार्च 2025 द्वितीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी, भोजपुरी) (सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक) विज्ञान (दोपहर 2:00 से 4:45 बजे तक) दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (दोपहर 2:00 से 4:45 बजे तक)
25 मार्च 2025 वैकल्पिक विषय वैकल्पिक विषय
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed