फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra MCA CET postponed amid coronavirus lockdown

MCA CET 2020: लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा

Wed, 15 Apr 2020 03:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Apr 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra MCA CET postponed amid coronavirus lockdown
MCA CET 2020

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन अवधि बढ़ने की वजह से महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा स्थगित हो गई है। यह परीक्षा स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की तरफ से आयोजित कराई जाती है। सीईटी सेल ने इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन देश में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने की वजह से इस परीक्षा को टालना पड़ा है।

विज्ञापन


कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में एमसीए कोर्स में दाखिले के लिए कराया जाता है। फिलहाल अभी सीईटी सेल ने इस परीक्षा के लिए आगामी तारीख की घोषणा नहीं की है। इस परीक्षा के लिए अगली तारीख की घोषणा एमसीए सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी।

विज्ञापन


 

गौरतलब है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान अब तीन मई तक बंद रहेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय पहले से ही लॉकडाउन को देखते हुए ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। लॉकडाउन के मद्देनजर कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है, ताकि कोर्स पूरा हो सकते और विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इससे पहले सीईटी सेल एमएचटी सीईटी 2020 परीक्षा को भी स्थगित कर चुका है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि आदि में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed