{"_id":"5cecd7dfbdec22070352c10c","slug":"bihar-board-bseb-12th-compartment-result-2019-declared-know-how-to-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board BSEB Result 2019: कक्षा 12वीं के कम्पार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board BSEB Result 2019: कक्षा 12वीं के कम्पार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Tue, 28 May 2019 02:10 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 28 May 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं के कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2019 आज जारी कर दिए हैं। BSEB पटना इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 28 मई, 2019 को दोपहर 12:30 बजे के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम को अब देख सकते हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि BSEB ने 30 मार्च 2019 को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया था और इस वर्ष पास प्रतिशत 79.75 रहा। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 10.19 लाख छात्र उपस्थित हुए। परीक्षा इस साल फरवरी के माह में आयोजित की गई थी। 12वीं का परिणाम मार्च के महीने में घोषित किया गया था। विज्ञान वर्ग में 81.20% छात्रों ने परीक्षा दी, कॉमर्स वर्ग में 93.02% छात्र उत्तीर्ण हुए और कला वर्ग में 76.53% छात्र पास हुए हैं। अपने कक्षा 12वीं के कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2019 को देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएसईबी 12 वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2019: ऐसे करें चेक-
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिए गए कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: अब छात्रों का परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 5: जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

कमेंट
कमेंट X