फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board BSEB 10th Result Scrutiny Process begins today apply at biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board BSEB 10th Scrutiny: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Mon, 03 Apr 2023 10:50 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 10:50 AM IST
सार

BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। स्क्रूटनी प्रक्रिया के अलावा सप्लीमेंट्री फॉर्म भी आज ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar Board BSEB 10th Result Scrutiny Process begins today apply at biharboardonline.bihar.gov.in
Bihar Board Matric Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar Board BSEB 10th Result Scrutiny 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आज से आधिकारिक वेबसाइट –biharboardonline.bihar.gov.in पर शुरू हो रही है। स्क्रूटनी प्रक्रिया के अलावा सप्लीमेंट्री फॉर्म भी आज ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

बिहार बोर्ड के लगभग 16.37 लाख छात्रों के लिए बीएसईबी 10वीं परिणाम 2023 31 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था। बिहार मैट्रिक परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि 2022 में पास प्रतिशत 79.88 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने 31 मार्च, 2023 को बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 घोषित किए थे। वे छात्र जो 10वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करेगा और संशोधित अंक बाद में जारी करेगा।

विज्ञापन

इतना देना होगा शुल्क

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए उन्हें प्रति विषय 70 रुपये का शुल्क भी देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  • बीएसईबी 1वीं स्क्रूटनी फॉर्म लिंक को देखें।

  • नए पंजीकरण पैनल के तहत, परीक्षा प्रकार और जिले का चयन करें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'रजिस्टर' पर क्लिक करें।

  • एप्लिकेशन आईडी का उपयोग करके लॉगइन करें।

  • स्क्रूटनी के लिए विषय चुनें, या प्रत्येक विषय के सामने बॉक्स पर क्लिक करके "शुल्क भुगतान" विकल्प पर क्लिक करें।

  • क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें।

  • स्क्रूटनी आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।

BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed