Bihar Board 12th Result 2024: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, उससे पहले जरूर निपटा लें ये 5 काम
Bihar Board Result 2024: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र इन पांच बातों को जरुर पढ़ लें। मार्क्स ही आपके लिए सब कुछ नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboard.bihar.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र इन पांच बातों को जरुर पढ़ लें।
12वीं के बाद छात्रों के लिए बहुत से कोर्सेज करने की राह खुल जाती है; जैसे बीटेक, एमबीबीएस, बीडीएस, बीसीए, बीबीए, बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा, बीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीए जैसे तमाम डिग्री कोर्सेज की राह खुल जाती है। इसके अलावा, कुछ प्रोफेशनल कोर्सेज, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सेज भी होते हैं। छात्र इस समय अपनी रुची के अनुसार फील्ड का चयन करें। आपकी रुची बहुत मायने रखती है और अपना लक्ष्य स्पष्ट रखें कि आपको कौन सा कोर्स करना है।
2.रोजाना अखबार पढ़ें
बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जो 12वीं के बाद ही सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता कि कौन से सरकारी विभागों में और कहां-कहां नौकरी मिल सकती है। ऐसे छात्र सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी लेने लिए रोजाना अखबार पढ़ें और विभिन्न संस्थानों के एडमिशन अधिसूचना पर नजर रखें। इसके अलावा, बहुत सी सरकारी नौकरियां ऐसी हैं जिसके लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। सरकारी विभागों में क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट जैसे अनेक पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को रखा जाता है।
छात्र हिसाब लगाएं कि किस विषय में कितने मार्क्स आने की उम्मीद है। छात्र बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की के जरिए अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन रिजल्ट में बहुत कम नंबर आए हैं तो आप री- चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसके लिए आप अपने टीचर की मदद ले सकते हैं।
3.संस्थानों की रैंकिंग और प्लेसमेंट का स्टेट जरूर देख लें
आपको जिस संस्थान में दाखिला लेना है। उसकी रैंकिंग और प्लेसमेंट का स्टेट जरूर जान लें। भारत सरकार हर साल NIRF Ranking जारी करती है। NIRF Ranking की आधिकारिक वेबसाइट www.nirfindia.org पर जाकर आप अपने संस्थान की रैंकिंग देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर वर्ष 2016 से लेकर 2023 तक की रैंकिंग उपलब्ध है।
4.कम नंबर आने पर री-चेकिंग के लिए रहें तैयार
छात्र हिसाब लगाएं कि किस विषय में कितने मार्क्स आने की उम्मीद है। छात्र बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की के जरिए अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन रिजल्ट में बहुत कम नंबर आए हैं तो आप री- चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसके लिए आप अपने टीचर की मदद ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X