फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 12th Result 2024 Out Know How to Check BSEB Intermediate Results on Phone by SMS

BSEB 12th Result 2024: वेबसाइट न करे काम, तो इस तरह SMS के जरिए अपने फोन पर पाएं रिजल्ट; नोट कर लें तरीका

Sat, 23 Mar 2024 11:25 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

Bihar BSEB Board 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। रिजल्ट की घोषणा के बाद साइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण वह स्लो हो जाती है, ऐसे में आप नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2024 Out Know How to Check BSEB Intermediate Results on Phone by SMS
BIhar Board Result on SMS - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Bihar Board 12th Result by SMS: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा देखा जाता है कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने में काफी दिक्कत आती है, क्योंकि रिजल्ट की घोषणा के बाद साइट पर अत्यधिक ट्रैफिक बढ़ने के कारण वेबसाइट में तकनीकी दिक्कतें आ जाती हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। अगर वेबसाइट काम न करे आप तब भी अपना रिजल्ट आसानी से अपने फोन पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर का टॉपर वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, ऐसे में संभव है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम जारी करने से पहले इसे जारी करने की तिथि और समय की घोषणा करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसी दौरान किशोर इस साल के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स, पास प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत, जिलानुसार छात्रों के आंकड़े आदि की जानकारी भी साझा करेंगे। इसके बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का डायेरक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

SMS से कैसे देखें बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट?

बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में, स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा विकल्प भी होना चाहिए। बिहार बोर्ड स्टूडेंट्स के पास SMS द्वारा अपने फोन पर ही रिजल्ट पाने की सुविधा भी होती है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आपको भी अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत हो, तो आप फटाफट एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट अपने फोन पर पा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस द्वारा पाने का तरीका आगे बताया गया है।

Bihar Board Result on SMS: फोन पर ऐसे पाएं बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट

  • एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
  • अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

How to Download Bihar Board 12th Result 2024?, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

जैसे ही बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • सबसे पहले उम्बीमीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें  उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed