फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BSEB 12th Result 2024 Live: इंतजार खत्म! कल इतने बजे आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 22 Mar 2024 09:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 09:02 PM IST
खास बातें

Bihar Board 12th Result 2024 Date Time Live Updates: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

बिहार बोर्ड कल कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे, इस बारे में भी नीचे बताया गया है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2024 Date Time Live Updates Bseb Inter Result at biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:51 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024 Date: कल जारी किया जाएगा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल, यानी 23 मार्च को 01:30 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष  श्री आनन्द किशोर द्वारा कल दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।
07:46 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result: तेजी से चल रहा रिजल्ट जारी करने का काम

बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर्स की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रिजल्ट जल्द जारी करने की कोशिश के मद्देनजर, आज बिहार दिवस का अवकाश होने के बाद भी कुछ कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
06:59 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result Date: कल जारी हो सकता है बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड जल्द से जल्द कक्षा 12वीं का रिजल्ट देने के लिए तैयारी कर रहा है। बोर्ड कल, यानी 23 मार्च को दोपहर 01 बजे के आसपास रिजल्ट जारी कर सकता है।
05:10 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024 Latest Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com है। इसके अलावा ताजा अपडेट्स के लिए छात्र और अभिभावक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स'  'Bihar School Examination Board @officialbseb' पर भी जा सकते हैं।
02:59 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024 Latest Update: जल्द जारी होगा रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसी दौरान किशोर इस साल के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स, पास प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत, जिलानुसार छात्रों के आंकड़े आदि की जानकारी भी साझा करेंगे। इसके बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का डायेरक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
01:59 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th result will be announced soon: इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड मार्च के एक सप्ताह में 12वीं के परिणाम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब सिर्फ आधिकारिक पुष्टि की देरी है। संभावना है कि जल्द ही बोर्ड परिणाम की तिथि की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:57 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board Inter Result Login Credential: इनकी मदद से कर सकेंगे डाउनलोड

उम्मीदवार बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2024 को आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या results.biharboardonline.com/secondary23 जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
12:32 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board Result 2024: रिजल्ट की तिथि और समय

बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम जारी करने से पहले इसे जारी करने की तिथि और समय की घोषणा करने की संभावना है। संभवतः यह घोषणा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर की जाएगी, या फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताई जाएगी।
11:43 AM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result Date, Time: जल्द आ सकता है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर का टॉपर वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, ऐसे में संभव है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
10:55 AM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: रिजल्ट जारी होने से पहले प्रेस वार्ता होगी

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें सभी टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed