BSEB 12th Result 2024: सवा महीने बाद खत्म हुआ इंतजार! जारी होने जा रहा 12वीं का रिजल्ट, यहां से कर सकेंगे चेक
BSEB Bihar Board Inter Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर बाद जारी होने वाला है। छात्र रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024) जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे देख सकेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, यानी बीएसईबी आज, 23 मार्च को दोपहर 01:30 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। इस साल 13,04,352 छात्रों ने बीएसईबी इंटर परीक्षा दी। छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, आज लगभग डेढ़ महीने बाद उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर आज पटना स्थित मुख्य सभागार में दोपरह 01.30 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से देख सकेंगे। यहां पाएं बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट्स
BSEB 12th Rsult 2024 Credential: तैयार रखें ये विवरण
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को दिए गए बीएसईबी 12वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करके अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। बाद में, उम्मीदवारों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट एकत्र करनी होगी।
BSEB Inter Result 2024 Time: इतने बजे जारी होगा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा पटना स्थित मुख्य सभागार में आज दोपहर 01.30 बजे की जाएगी। परिणाम के साथ, बोर्ड अध्यक्ष स्ट्रीम-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम की भी घोषणा करेंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 01 फरवरी से 12 फरवरी तक दो पालियों में किया गया था। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी। बीएसईबी ने 02 मार्च को आधिकारिक उत्तर कुंजी अपलोड की और उम्मीदवारों को 05 मार्च तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई।
उत्तीर्ण होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक और प्रैक्टिकल में कम से कम 40% अंक हासिल करने होंगे।
पिछले साल, कुल 13,04,586 छात्र 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 10,91,948 उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.70 प्रतिशत रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में 82.7% छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 93.35% छात्र उत्तीर्ण हुए। साइंस स्ट्रीम में 83.93% छात्र पास हुए।
How to Check Bihar board 12th Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X