फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Class Compartment Exam Application Last date Soon Check How to Apply Online

BSEB Compartment Exam: 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें

Fri, 01 Apr 2022 09:44 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 09:44 AM IST
सार

BSEB Compartment Exam: बिहार बोर्ड ने छात्रों के लिए परीक्षा के आवेदन, परिणाम और अन्य किसी भी समस्या के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसके लिए छात्र  0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Class Compartment Exam Application Last date Soon Check How to Apply Online
BSEB Compartment Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSEB Compartment Exam: ऐसे छात्र जो बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। बिहार बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 2 अप्रैल तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने 2 अप्रैल को आखिरी तारीख निर्धारित की थी। जिन छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट inter22spl.biharboardonline.com पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

BSEB Compartment Exam: अप्रैल में ही हो सकती है परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन अप्रैल के महीने में किया जा सकता है। जो भी छात्र इस परीक्षा के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के परीक्षा कॉपियों की स्क्रूटनी भी 30 मार्च को पूरी हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

BSEB Compartment Exam: इतने छात्र हुए थे सफल
बिहार बोर्ड ने 16 मार्च, 2022 को बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। इस परीक्षा में 80.15 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। कॉमर्स में 90.38 फीसदी, साइंस में 79.81 फीसदी और कला में 79.53 छात्र पास हुए थे। सफलता प्रतिशत में लड़कियों ने बाजी मारी थी तो वहीं, सभी संकाय में टॉपर लड़के बने थे। 

विज्ञापन

BSEB Compartment Exam: दसवीं के परिणाम भी जारी हुए 
बिहार बोर्ड ने गुरुवार 31 मार्च, 2022 को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। इस बार 79.88 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 99 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 12 लाख 86 हजार 971 ने सफलता प्राप्त की है।

BSEB Compartment Exam:  किसी भी समस्या पर बोर्ड से संपर्क करें
बिहार बोर्ड ने छात्रों के लिए परीक्षा के आवेदन, परिणाम और अन्य किसी भी समस्या के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसके लिए छात्र  0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed