{"_id":"606aa0cd8ebc3ee64b5f295e","slug":"bihar-board-10th-result-2021-know-how-was-the-result-of-last-5-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: जानिए, कैसा रहा पिछले 5 सालों का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: जानिए, कैसा रहा पिछले 5 सालों का रिजल्ट
Mon, 05 Apr 2021 12:59 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड आज दोपहर तीन बजे दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र दसवीं के परिणाम की घोषणा के बाद onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे। सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे। उनके साथ बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा सचिव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड एकमात्र ऐसा बोर्ड है, जिसने कोरोना काल में सबसे पहले दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कराया और इसके साथ ही सभी राज्यों से पहले परीक्षा परिणाम भी जारी किये। बोर्ड ने पिछले महीने बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। 1,525 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। दसवीं परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Bihar Board 10th Result Live Updates: दोपहर 3 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
विज्ञापन
पिछले साल हिमांशु राज ने किया था टॉप
दसवीं परीक्षा में पिछले साल हिमांशु राज ने टॉप किया था। उनके 500 में से 481 नंबर थे। हिमांशु की पर्संटेज 96.20 फीसदी थी। टॉप 10 लिस्ट में 41 छात्र शामिल थे। पिछले साल दसवीं का रिजल्ट 26 मई को जारी हुआ था। कोरोना की वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हुई थी। 2020 में दसवीं में कुल 80.59 फीसदी छात्र पास हुए थे। इनमें से 4,03,392 छात्र प्रथम श्रेणी, 524217 छात्र द्वितीय श्रेणी और 2,75,402 छात्र थर्ड डिवीजन लाए थे।
पिछले पांच सालों का दसवीं का रिजल्ट
साल - प्रतिशत
2016 - 47.15 फीसदी
2017 - 50.12 फीसदी
2018 - 68.89 फीसदी
2019 - 80.73 फीसदी
2020 - 80.59 फीसदी
कमेंट
कमेंट X