{"_id":"5ecb9bb18ebc3e907517190c","slug":"bihar-board-10th-result-2020-to-be-declared-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board BSEB 10th Result 2020: 26 मई को आएगा बिहार बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board BSEB 10th Result 2020: 26 मई को आएगा बिहार बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट
Mon, 25 May 2020 08:05 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 May 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
BSEB Matric Result 2020 ( बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट कल होगा जारी)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSEB Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट का विद्यार्थियों और अभिभावकों को लंबे वक्त से इंतजार है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जा रही थी। लेकिन अब विद्यार्थियों और अभिभावकों का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर जारी होगा। इस बात की पुष्टि बिहार बोर्ड ने कर दी है। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 26 मई को जारी होगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस साल बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगा। कल दोपहर बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि दसवीं कक्षा के परिणाम कल दोपहर साढ़े बारह बजे जारी होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले भी यह बात कह चुके थे कि मैट्रिक कक्षा का रिजल्ट सोमवार के बाद ही जारी होगा। इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए 15.29 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- Biharboardonline.bihar.gov.in
- Bsebresult.online
- Biharboard.online
- biharboardonline.bihar.gov.in
कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट-
चरण - 1 अपने परिणाम देखने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।चरण - 2 उसके बाद दसवीं कक्षा के परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नाय पेज खुल जाएगा। जहां आपको नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
चरण - 4 अब आगे बढ़ने के लिए सबमिट करें। ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है।
चरण - 5 अब आप परिणाम देख सकेंगे।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X