फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar board 10th result 2020 know where and how to check matric results Himanshu Raj has topped the exam 

BSEB 10th Result 2020: दसवीं कक्षा में हिमांशु राज ने किया टॉप, 12 लाख विद्यार्थी हुए पास

Tue, 26 May 2020 01:36 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 26 May 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
bihar board 10th result 2020 know where and how to check matric results Himanshu Raj has topped the exam 
bihar board result 2020 - फोटो : amar ujala

बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों के इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गईं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम ऑनलाइन जारी किया है। इस साल बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा में 80. 59 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। हिमांशु राज ने दसवीं कक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 96.20 फीसदी अंक लाकर दसवीं की परीक्षा टॉप की है। हिमांशु राज 500 अंकों में से 481 अंक लाए हैं। हिमांशु राज के बाद दूसरे नंबर पर दुर्गेश कुमार रहे हैं जो कि 480 अंकों के साथ पास हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में तीसरा स्थान शुभम कुमार का है जो कि 478 अंकों के साथ पास हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार लड़कियों से आगे निकलते हुए लड़कों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपर्स की सूची
टॉपर का नाम         अंक    रोल नंबर
हिमांशु राज            481      2000479
दुर्गेश कुमार           480      2000371
शुभम कुमार           478      2000119
राजवीर                  478      2000385
जूली कुमारी            478      2000198
सानू कुमार              477      2000463
मुन्ना कुमार               477     2000110
नवनीत कुमार          477      2000292
रंजीत कुमार गुप्ता     476      2000571
अंकित राज              475      2000097
स्तुति मिश्रा               475      2000037
 

 

 
12 लाख विद्यार्थी हुए पास, लड़कों ने मारी बाजी
वहीं, बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सभी आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो गईं। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 12.04 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में लड़कों ने बाजी मारी है। बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 6,13,485 लड़कें पास हुए हैं, जबकि 5,90,545 लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा पास की है। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने जारी किया। उनके साथ बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एवं शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके महाजन भी उपस्थित थे। 

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
  • Biharboardonline.bihar.gov.in
  • Bsebresult.online
  • Biharboard.online
  • biharboardonline.bihar.gov.in

कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
-10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।  
-क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आपको नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-सारी जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed