BSEB 10th Result 2020: दसवीं कक्षा में हिमांशु राज ने किया टॉप, 12 लाख विद्यार्थी हुए पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों के इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गईं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम ऑनलाइन जारी किया है। इस साल बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा में 80. 59 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। हिमांशु राज ने दसवीं कक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 96.20 फीसदी अंक लाकर दसवीं की परीक्षा टॉप की है। हिमांशु राज 500 अंकों में से 481 अंक लाए हैं। हिमांशु राज के बाद दूसरे नंबर पर दुर्गेश कुमार रहे हैं जो कि 480 अंकों के साथ पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में तीसरा स्थान शुभम कुमार का है जो कि 478 अंकों के साथ पास हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार लड़कियों से आगे निकलते हुए लड़कों ने बाजी मारी है।
टॉपर्स की सूची
टॉपर का नाम अंक रोल नंबर
हिमांशु राज 481 2000479
दुर्गेश कुमार 480 2000371
शुभम कुमार 478 2000119
राजवीर 478 2000385
जूली कुमारी 478 2000198
सानू कुमार 477 2000463
मुन्ना कुमार 477 2000110
नवनीत कुमार 477 2000292
रंजीत कुमार गुप्ता 476 2000571
अंकित राज 475 2000097
स्तुति मिश्रा 475 2000037
Bihar School Exam Board announces Class 10 board result; the overall pass percentage is 80.59%.
— ANI (@ANI) May 26, 2020
12 लाख विद्यार्थी हुए पास, लड़कों ने मारी बाजी
वहीं, बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सभी आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो गईं। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 12.04 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में लड़कों ने बाजी मारी है। बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 6,13,485 लड़कें पास हुए हैं, जबकि 5,90,545 लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा पास की है। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने जारी किया। उनके साथ बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एवं शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके महाजन भी उपस्थित थे।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- Biharboardonline.bihar.gov.in
- Bsebresult.online
- Biharboard.online
- biharboardonline.bihar.gov.in
कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आपको नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-सारी जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X