{"_id":"5e83135f8ebc3e77360e5213","slug":"bihar-board-10th-result-2020-evaluation-process-to-remain-suspended-till-april-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result 2020: कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 14 अप्रैल तक स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board Result 2020: कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 14 अप्रैल तक स्थगित
Tue, 31 Mar 2020 03:55 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित हो गया है। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 14 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने मंगलवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च तक स्थगित हुआ था लेकिन अब इसे लॉकडाउन समय सीमा तक स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को समाप्त होगा। ऐसे में अब बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन इसके बाद ही शुरू होगा।
विज्ञापन
हालांकि, अभी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन की अगली तारीख की घोषणा नहीं की है। इससे पहले 22 मार्च को बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 31 मार्च तक के लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही शिक्षा बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन भी स्थगित कर दिया था। लेकिन अब दसवीं की कॉपियों का मूल्यांकन 14 अप्रैल तक टाल दिया गया है। गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाओं को भी टाल दिया गया है। जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X