फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th Exam 2025 will be held at 1677 centers from tomorrow, Check matric exam guidelines

Bihar Board 10th Exam: कल से 1677 केन्द्रों पर होगी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, इतने बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

Sun, 16 Feb 2025 09:05 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 16 Feb 2025 09:05 AM IST
सार

Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 कल यानी 17 फरवरी (सोमवार) से प्रारंभ हो रही है। यह परीक्षा 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। राज्यभर में इस परीक्षा के लिए कुल 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Exam 2025 will be held at 1677 centers from tomorrow, Check matric exam guidelines
Bihar Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025  कल यानी 17 फरवरी (सोमवार) से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। इस बार राज्यभर में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 15.85 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 7.67 लाख छात्र और 8.18 लाख छात्राएं शामिल हैं।  
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगला/मैथिली) का पेपर होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन


और भी पढ़ें- Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा बैन, देरी से पहुंचे तो निष्कासन; पढ़ें गाइडलाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में 9 बजे तक मिलेगा प्रवेश

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन 9:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। दूसरी पाली के लिए प्रवेश एक बजे से होगा और 1:30 बजे तक प्रवेश का समय रहेगा।
 

स्टूडेंट्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा केंद्र पर कोई भी प्रतिबंधित वस्तुएं, जैसे- स्मार्टफोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न जाएं। यदि कोई छात्र या छात्रा इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

जबरदस्ती प्रवेश करने पर 2 साल के लिए किया जाएगा निष्कासित 

राजधानी पटना सहित हर जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पूरी तरह से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन केंद्रों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मॉडल केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी कर्मचारी और पुलिसकर्मी महिलाएं होंगी। अगर कोई परीक्षार्थी देर से केंद्र पर पहुंचता है और जबरदस्ती प्रवेश करता है, तो उसे समिति के निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा और उसे क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे परीक्षार्थियों को दो वर्षों तक परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
 

बिहार बोर्ड इंटर  की परीक्षाएं समाप्त

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा, जो 1 फरवरी से शुरू हुई थी, शनिवार (15 फरवरी) को समाप्त हो गई। यह परीक्षा राज्यभर में 1677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अंतिम दिन पहले पाली में अतिरिक्त विषय समूह के तहत विभिन्न भाषा विषयों की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में कंप्यूटर विज्ञान, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक और अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इस वर्ष इंटर परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्यभर से 12.92 लाख परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed