{"_id":"667195d142dff389c20be25a","slug":"bihar-bed-cet-admit-card-2024-out-now-exam-on-25-june-direct-link-here-to-download-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar BEd CET Admit Card 2024: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar BEd CET Admit Card 2024: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Tue, 18 Jun 2024 07:42 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:42 PM IST
सार
Bihar BEd CET Admit Card 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar BEd CET Admit Card 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (biharcetbed-Inmu.in.) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड सिर्फ 25 जून तक ही डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड और एक सरकार द्वारा मान्य आईडी कार्ड लाना होगा। परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, इसलिए याद से इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकलवा लें। परीक्षा पूरे राज्य में 25 जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड में होंगे ये विवरण
एडमिट कार्ड में ये विवरण उल्लिखित होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्मतिथि (DOB)
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तारीख और समय
साथ लेकर जाएं ये डॉक्यूमेंट्स
- उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।
- एक पहचान प्रमाण पत्र- आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड
- दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (कोशिश करें जो आपने अपने एप्लीकेशन फॉर्म में लगाई थी)।
- नीला और काले रंग का बॉलपॉइन्ट पेन और पेंसिल।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आप को बिहार बीएड परीक्षा 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed- Inmu.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आप होम पेज पर बिहार BEd CET 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक को चेक कीजिए।
- लिंक मिलने के बाद लिंक पर क्लिक कीजिए।
- अब आप अपनी लॉग इन डिटेल भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कीजिए।
- अब आप के सामने आपकी स्क्रीन पर बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
- इसके साथ ही आप परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
कमेंट
कमेंट X