फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar BEd CET 2024 Registration window closing soon, Apply with late fee till 4 June; Direct link here

Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, विलंब शुल्क के साथ कर सकते हैं आवेदन

Sun, 02 Jun 2024 02:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं, चूंकि आवेदन विंडो बंद होने वाली है, इसलिए जल्द ही पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन
Bihar BEd CET 2024 Registration window closing soon, Apply with late fee till 4 June; Direct link here
Bihar BEd CET 2024, बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो फटाफट कर लें। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय जल्द ही बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (biharcetbed-lnmu.in.) पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

04 जून तक करें आवेदन और सुधार

गौरतलब है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। उम्मीदवार 04 जून तक विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थी जिनसे आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है, वे 04 जून तक इसमें सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो गई है। करेक्शन करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

इस वर्ष बिहार बीएड सीईटी का आयोजन 25 जून को किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड 17 जून को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, ईबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला अभ्यर्थियों को 750 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग माध्यमों से ऑनलाइन किया जा सकता है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया हो।
बीई/बीटेक वाले अभ्यर्थियों ने स्नातक 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो।

आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed