फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar AYUSH UG Seat allotment result released, report to college by September 18

Bihar AYUSH UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी, 18 सितंबर तक कॉलेज में करें रिपोर्ट

Tue, 17 Sep 2024 12:24 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 17 Sep 2024 12:24 PM IST
सार

Bihar AYUSH UG Counselling 2024: बिहार आयुष नीट यूजी ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, वे 18 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar AYUSH UG Seat allotment result released, report to college by September 18
परीक्षा का परिणाम जारी - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar AYUSH UG Counselling 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी 2024 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार आयुष नीट यूजी 2024 का सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। वहीं बिहार आयुष नीट 2024 का सीट आवंटन पत्र 18 सितंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को 18 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में सत्यापन करके अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करानी होगी। बिहार आयुष नीट यूजी सीट आवंटन नीट यूजी स्कोर, श्रेणी, अधिवास, सीट उपलब्धता, आरक्षण नीति, टाई ब्रेकिंग मानदंड और काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के भरे विकल्प के आधार पर होता है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तारीखें
बिहार आयुष नीट यूजी के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा। 27 सितंबर से 5 अक्तूबर तक उम्मीदवार दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीट आरक्षण प्रतिशत
उम्मीदवार नीचे बिहार आयुष यूजी 2024 की सीट आवंटन के लिए सीटों पर आरक्षण देख सकते हैं।
वर्ग आरक्षित सीटों का प्रतिशत
अनुसूचित जाति 16%
अनुसूचित जनजाति 1%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 18%
पिछड़ा वर्ग 12%
आरक्षित श्रेणी बालिकाएं 3%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 10%

आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
  1. मूल नीट यूजी प्रवेश पत्र
  2. आयुष नीट स्कोरकार्ड
  3. उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, कक्षा 10 की परीक्षा की मार्कशीट
  4. इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, अंकतालिका, प्रवेश पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र और स्थायाी निवास प्रमाण पत्र
  6. अंतिम बार अध्ययन करने वाली संस्था से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  7. आय प्रमाण पत्र
  8. छह पासपोर्ट साइज फोटो, जो कि नीट यूजी 2024 प्रवेश पत्र पर चिपकाई गई हो
  9. आधार कार्ड
  10. ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी का ए और बी भाग
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed