Bihar AYUSH NEET UG 2023: बीसीईसीईबी आयुष नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी, ऐसे करें आवेदन
Bihar AYUSH NEET UG 2023 Counselling: बिहार आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग स्ट्रे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar AYUSH NEET UG 2023 Counselling Stray Round Schedule Out: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के स्ट्रे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
Bihar AYUSH NEET स्ट्रे राउंड का शेड्यूल
बीसीईसीईबी की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कम च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आज यानी 21 नवंबर, 2023 से शुरू हो चुकी है और 23 नवंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सीट आवंटन परिणाम 25 नवंबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा और आवंटन आदेश जारी किया जा सकता है। 25 नवंबर से 27 नवंबर, 2023 तक इसे डाउनलोड किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश 26 नवंबर से 27 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा।
Bihar AYUSH NEET UG 2023 ऐसे करें आवेदन
-
बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर बिहार आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग स्ट्रे राउंड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X