फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bhupendra Narayan Mandal University admission registratin in PG Enrollment on 30 seats in 9 new subject

BNMU: बीएनएमयू में पीजी आवेदन का एक और मौका, 9 नए विषयों में 30-30 सीटों पर नामांकन

Sun, 30 Apr 2023 06:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 06:06 PM IST
सार

BNMU: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी में नामांकन के लिए नए छात्रों को आवेदन करने का एक और मौका दिया है। इसके साथ ही साथ ही 9 नए विषयों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Bhupendra Narayan Mandal University admission registratin in PG Enrollment on 30 seats in 9 new subject
Bhupendra Narayan Mandal University - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BNMU PG Admission Registration: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी में नामांकन के लिए नए छात्रों को आवेदन करने का एक और मौका दिया है। इसके साथ ही साथ ही 9 नए विषयों को जोड़ा गया है। नोडल पदाधिकारी प्रो. शशिभूषण ने बताया कि नामांकन के लिए 1095 सीट बची हुई हैं। जिनमें पारसी, स्टैटिक्स, जियोलॉजी, रूरल इकोनॉमिक्स, एआईएच एंथ्रोपोलॉजी, पीएमआईआर, मैथिली और संगीत शामिल हैं।

विज्ञापन

इन विषयों में 30-30 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। कुल 1365 रिक्त सीटों पर नामांकन को इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। 29 अप्रैल से 3 मई तक यूएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। उन्होंने बताया  कि 4 और 6 मई को ऑनलाइन आवेदन करने वाले नए एवं पुराने छात्र संबंधित विभाग या कॉलेज में हस्तलिखित आवेदन जमा कर सकते हैं। साथ में ऑनलाइन आवेदन का साक्ष्य भी लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन स्पॉट नामांकन के लिए 8 मई को विभाग द्वारा चयनसूची जारी की जाएगी। जिसके आधार पर 11 मई तक नामांकन लिया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 12 मई को सभी पीजी विभाग और कॉलेज के द्वारा नामांकित छात्रों की सूची विश्वविद्यालय को नोडल ऑफिस में जमा करेंगे, ताकि पोर्टल पर नामांकित छात्रों को अपडेट किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed