फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU UG Admissions 2025 CUET Round 4 seat allotment out at bhucuet.samarth.edu.in; confirm seat by August 25

BHU UG Admission 2025: बीएचयू में यूजी दाखिले के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन जारी; 25 अगस्त तक पक्की करें सीट

Sat, 23 Aug 2025 12:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

BHU UG Admission 2025 Seat Allotment: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BHU UG Admissions 2025 CUET Round 4 seat allotment out at bhucuet.samarth.edu.in; confirm seat by August 25
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस राउंड में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in. पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


समर्थ पोर्टल पर जाकर सीट आवंटन परिणाम तक पहुंच के लिए उम्मीदवारों को अपनी सीयूईटी आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इसके बाद ही सीट आवंटन परिणाम देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

BHU UG Round 4 Cut Off: चौथे राउंड की कटऑफ भी जारी

सीट आवंटन परिणाम के साथ-साथ बीएचयू ने कटऑफ भी जारी की है। बीएचयू यूजी सीयूईटी कट-ऑफ सूची बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in के माध्यम से देखी जा सकती है।

25 अगस्त जमा करना होगा प्रवेश शुल्क

जिन उम्मीदवारों को चौथे राउंड के सीट आवंटन के माध्यम से कॉलेज आवंटित किए गए हैं, उन्हें 25 अगस्त से पहले प्रवेश शुल्क का भुगतान करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "यदि कोई उम्मीदवार समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो इसे आवंटित सीट रद्द माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को आगे के किसी भी आवंटन राउंड के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed