फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU UG Admission 2024 registration begains, apply here bhcuet.samarth.ac.in

BHU UG Admission: बीएचयू स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू, 5 अगस्त है अंतिम तिथि

Mon, 22 Jul 2024 01:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 22 Jul 2024 01:24 PM IST
सार

BHU UG Admission: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।इच्छुक एवं पात्र छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHU UG Admission 2024 registration begains, apply here bhcuet.samarth.ac.in
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU UG Admission: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्नातक प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट-(bhcuet.samarth.ac.in.) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक,सभी यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET) आधारित होगा। उम्मीदवार 5 अगस्त, 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक पाठ्यक्रमों में सभी प्रवेश के लिए पंजीकरण के लिए प्रवेश पोर्टल अब सक्रिय है और 5 अगस्त, 2024 तक खुला रहेगा।"
विज्ञापन


उम्मीदवार अपडेट, दिशानिर्देश, कार्यक्रम और प्रवेश-संबंधी प्रक्रिया के लिए नियमित रूप से बीएचयू की प्रवेश वेबसाइट की जांच करने के लिए जिम्मेदार है। सभी उम्मीदवारों ने पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल पर जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीयूईटी-यूजी परिणाम 22 जुलाई, 2024 को घोषित होने की उम्मीद है। अंतिम कुंजी भी आज जारी की जाएगी। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित यूजी कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bhcuet.samarth.edu पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'नया पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • अपना सीयूईटी आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
  • एक बार पंजीकृत होने के बाद, आवेदन पत्र भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अपना आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed