{"_id":"5f436ad08ebc3e3cd9219446","slug":"bhu-uet-2020-admit-card-released-at-bhuonline-in-here-s-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU UET 2020: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BHU UET 2020: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 24 Aug 2020 12:52 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
BHU UET 2020: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ( BHU) ने अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीएचयू स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर विजिट करें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-TS EAMCET 2020: 9 सितंबर से शुरू होगी सीईटी परीक्षा, यहां चेक करें शेड्यूल
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीएचयू में 9 से 18 सितंबर तक स्नातक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए, अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना न भूलें।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
-सबसे पहले बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in है।
-यहां होम पेज पर आपको “Admit card UET 2020” लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना विवरण डालेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X