फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Rules for admission in courses and hostels are different will be allotted on basis of composite merit

बीएचयू: कोर्स और हॉस्टल में दाखिले के नियम अलग, कंपोजिट मेरिट से आवंटित होगा; जानें खास

Fri, 29 Aug 2025 05:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 05:43 AM IST
सार

हॉस्टल आवंटन को लेकर ओवदक मेरिट का इंतजार कर रहे हैं। इस बार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित सीयूईटी में मिले स्कोर का ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन
BHU Rules for admission in courses and hostels are different will be allotted on basis of composite merit
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय। - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

Varanasi News: बीएचयू में विभागीय कोर्स और हॉस्टल में दाखिले के नियम अलग हैं। इनके लिए दो अलग-अलग मेरिट व्यवस्था है। 10 से 15 दिनों के बाद कंपोजिट विधा के आधार पर हॉस्टल आवंटन की मेरिट निकाली जाएगी। 

विज्ञापन


इसमें एनटीए की ओर से आयोजित सीयूईटी में मिले स्कोर के साथ ही उनके घर से दूरी का भी मूल्यांकन किया जाएगा। जिनका घर 100 किमी से ज्यादा दूर होगा, उन्हें इस मेरिट में स्थान दिया जाएगा। जिनके घर की जितनी ज्यादा दूरी होगी, उन्हें हॉस्टल मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्नातक में प्रवेश पाने वालों का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू हो गया। वेरिफिकेशन एक सितंबर तक चलेगा। इस बीच बाकी चार दिनों को मिलाकर 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं वेरिफिकेशन के लिए संकाय में पहुंचेंगे। दस्तावेजों के सत्यापन तक उन्हें शहर में ही रहना होगा। वहीं, हॉस्टल आवंटन के लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई छात्रों का कहना है कि आईआईटी बीएचयू की तर्ज पर बीएचयू में भी फिजिकल वेरिफिकेशन के पहले ही दिन हॉस्टल आवंटित किया जा सकता है। लेकिन, यहां पर कंपोजिट मेरिट निकालने में थोड़ा वक्त लग जाता है। छात्रों का कहना है कि विवि के पास सभी डेटा होते हैं। स्कोर भी और छात्र-छात्राओं के घर का पता भी। ऐसे में हॉस्टल में कमरे उसी के अनुसार बुक कर दिया जाना चाहिए।

पोर्टल पर आवंटित हो हॉस्टल
बीएचयू के शोध छात्र अभय प्रताप सिंह ने कहा कि हॉस्टल एलॉटमेंट में देरी होना बड़ी मुसीबत है। जिस दिन दाखिले की फीस जमा होती है, उसी दिन उसी पोर्टल पर हॉस्टल भी आवंटित कर देना चाहिए। अब फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए आएंगे तो छात्र कहां रुकेंगे। मजबूरी में महंगे चार्ज पर शहर में रहने को मजबूर होंगे।

कला संकाय में 10 से ज्यादा हेल्प डेस्क
फिजिकल वेरिफिकेशन में जाने वाले छात्रों की मदद के लिए बीएचयू के हर संकाय में जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा कला संकाय में 10 हेल्प डेस्क हैं। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थियों ने अपना फिजिकल वेरिफिकेशन करा लिया। जबकि जिनके पास दस्तावेज नहीं था उन्हें अंडर टेकिंग के बारे में समझाया गया। उन्होंने भी विभागों में जमा कर बाद में दस्तावेज जमा करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed