BHU Admission 2023: यूजी-पीजी एडमिशन के लिए मॉप-अप राउंड के पंजीकरण शुरू, अंतिम डेट भी नजदीक; जल्द करें अप्लाई
BHU Admission 2023: बीएचयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU UG Counselling Mop-up Round 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट- bhuonline.in पर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख कल 10 अक्तूबर है। मॉप-अप राउंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार खबर को पूरा पढ़ें...
पंजीकरण शुल्क
विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर यूजी और पीजी दोनों में एडमिशन के लिए मॉप-अप राउंड के नियम जारी किए हैं। मॉप-अप राउंड में भाग लेने के इच्छुक पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान केवल 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, जो उम्मीदवार पहले पंजीकृत नहीं थे, उन्हें 1,000 रुपये के अलावा पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
पात्रता मानदंड
नीचे बताई गई बातों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही मॉप-अप राउंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं-
- वे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले ही बीएचयू काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करा लिया था, लेकिन नियमित दौर के आवंटन के दौरान उन्हें कोई सीट नहीं दी गई थी।
- जिन्हें सीटों की पेशकश की गई थी लेकिन वे शुल्क जमा नहीं कर सके या अपनी वरीयता नहीं भर सके।
- जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क तो जमा कर दिया लेकिन बाद में उनका प्रवेश रद्द हो गया।
- जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था लेकिन अब इच्छुक हैं और उनका स्कोर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा बीएचयू को प्रदान किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- बीएचयू काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट - bhuonline.in पर जाएं।
- यूजी या पीजी टैब के तहत, रिक्ति रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- प्रत्येक पाठ्यक्रम में श्रेणी-वार सीटों की जांच करें।
- आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X