BHU: PG में दोबारा प्रवेश को पहले दिन 5455 आवेदन, UG के लिए दूसरे राउंड में 3379 अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी के आवेदन लगातार हो रहे हैं। बताया गया है कि शुक्रवार को यूजी दूसरे राउंड में फीस जमा करने का अंतिम दिन है। इसके बाद लिंक बंद हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू पीजी के स्पॉट राउंड के पहले ही दिन में 1000 खाली सीटों के लिए 5455 आवेदन आ चुके हैं। यानी कि पहले ही दिन में हर एक सीट पर पांच से ज्यादा दावेदारी हो गई है। स्पॉट राउंड में एक ही दिन में इतने ज्यादा आवेदन आए हैं। जबकि अगले चार दिनों 17 अगस्त तक स्पॉट राउंड में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। ऐसे में बड़ी संख्या में आवेदन होने की उम्मीद नजर आ रही है।
यूजी में दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया में 1642 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर एडमिशन ले लिया है। दूसरे राउंड में कुल 3379 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है लेकिन बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें से अभी तक 1737 छात्रों की फीस जमा नहीं हुई है। शुक्रवार को यूजी दूसरे राउंड में फीस जमा करने का अंतिम दिन है। रात 12 बजे से पहले ही फीस जमा करने का लिंक बंद हो जाएगा।
बीएचयू के मेन कैंपस और संबद्ध कॉलेजों समेत कुल 9200 सीटों पर यूजी में प्रवेश होना है। अब तक करीब 7400 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन हो चुका है। जबकि 2000 अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश होना बाकी है। ऐसे में दूसरा राउंड 12 अगस्त को शुरू किया गया है। 14 अगस्त को रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद 15 अगस्त को तीसरे राउंड और फिर 18 या 19 अगस्त से चौथे राउंड में सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
मेन कैंपस में 5 फीसदी सीट खाली
पीजी में करीब 7500 सीटों पर प्रवेश होना है। इसमें चारों राउंड को मिलाकर कुल 6500 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब बची हुई 1000 सीटें स्पॉट राउंड में ही भर जाएंगी। इस बीच ये भी स्पष्ट हो गया है कि बीएचयू मेन कैंपस की 95 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। वहीं एमएमवी में भी 85 फीसदी से ज्यादा सीटों पर प्रवेश हो गया है। अब वसंत कन्या कमच्छा, वसंता कॉलेज राजघाट, आर्य महिला पीजी कॉलेज और डीएवी पीजी कॉलेज में 70 से 75 फीसदी सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं।
विधि संकाय में दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत
बीएचयू के विधि संकाय में 2025-26 शैक्षणिक वर्ष का इंडक्शन कार्यक्रम शुरू हुआ। 200 से ज्यादा नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्र सलाहकार प्रो. अनुपम कुमार नेमा और प्रो. डीके मिश्रा ने छात्रावास आवंटन, युवा महोत्सव, वार्षिक उत्सव, सृजन और स्पंदन जैसे एक्स्ट्राकरिकुलर गतिविधियों के बारे में जानकारियां दी।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रॉक्टोरियल अधिकारी शिक्षकों की तरह छात्रों का समर्थन करने के लिए होते हैं। इस दौरान विधि संकाय के डीन प्रो. सीपी उपाध्याय, प्रो. शैलेंद्र कुमार गुप्ता और छात्र सलाहकार डॉ. नवीन सुकुमारन मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X